बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। युवा तीर्थ पुरोहितों ने इस्राइल के समर्थन में शुक्रवार को मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हरकी पैड़ी में गंगा जी में दीपदान कर प्रार्थना करते हुए पूजा पाठ किया।

शुक्रवार को हरकी पैड़ी के पास रामघाट पर युवा तीर्थ पुरोहितों ने इस्राइल का समर्थन कर फिलस्तानी आतंकी संगठन हमास के हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए प्रार्थना और दीपदान किया। तीर्थ पुरोहितों का कहना था कि हमास ने इस्राइल पर जिस तरह से बर्बरतापूर्वक हमला किया, वह क्षमा योग्य कतई नहीं है।

तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा, हमास के आतंकियों ने इस्राइल के बेकसूर लोगों की हत्याएं की गईं, वो मानवीयता को तार तार करने वाली हैं। मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि इस्राइल को शक्ति मिले और हमास का नाश हो। कहा, जो भी हमास का समर्थन कर रहा, वह मानवता का विरोधी है। इस मौके पर दर्जनों तीर्थ पुरोहित और बाहर से आए तीर्थ यात्री समेत स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश