May 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का किया दीदार

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार सुबह जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी कर जहां पर्यटकों से बातचीत की, वहीं टाइगर के दीदार कर फॉरेस्ट सुरक्षा कर्मियों का हौंसला बढ़ाया।

ब्रहस्पतिवार देर रात्रि रामनगर पहुंचे सीएम धामी ने शुक्रवार सुबह कॉर्बेट पार्क झिरना फॉरेस्ट रेंज में सफारी की और मौजूद पर्यटकों का अभिवादन किया। इस दौरान पार्क के अंदर जाते ही हिरन का पीछा करते टाइगर का दृश्य देख रोमांचित हो गए। धामी ने पर्यटकों के साथ टाइगर पर्यटन की चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने झिरना विश्राम गृह में अल्प विश्राम किया और फॉरेस्ट कर्मियों संग चाय भी पी। धामी ने सुरक्षा निगरानी के लिए ड्यूटी करने वाले हाथियों को भोजन खिलाया। टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ धीरज पांडेय संग जानकारी ली।

कॉर्बेट से लगे गांवों में सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए भी कहा। धामी ने डीएफओ तराई पश्चिम प्रकाश आर्य, रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के दिगांत नायक, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डा पराग धकाते के साथ प्रशासनिक चर्चा कर अतिक्रमण मामले की समीक्षा की।

Loading

About The Author


Spread the love