December 14, 2025

BebakDuniya

साथ सच का

हर ब्लॉक में खुलेंगे आदर्श ओपन जिम : रेखा आर्या

Spread the love

बोलीं कैबिनेट मंत्री, ओपन जिम खुलने से हर वर्ग को होगा लाभ, शहरों की ओर नहीं करना पड़ेगा रुख

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश में जल्द ही हर ब्लॉक में धामी सरकार ओपन जिम खोलेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया, ब्लॉक स्तर पर ओपन जिम को लेकर विभाग ने प्रस्ताव बना लिया है और जल्द ही जिओ जारी करते हुए भूमि चयन की प्रक्रिया को पूर्ण कर हर ब्लॉक में ओपन जिम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

गौरतलब हो कि खेल मंत्री रेखा आर्या ने पूर्व में हर ब्लॉक में युवाओं के लिए ओपन जिम खोलने की घोषणा की थी। कहा, कई युवक और महिला मंगल दलों की ओर से उन्हें ब्लॉकों में ओपन जिम खोलने के लिए कहा गया था। अब यह प्रयास जल्द ही धरातल पर उतरने जा रहा है। कहा, इन ओपन जिमों के जरिए हमारे युवक स्वस्थ होंगे और उन्हें कहीं अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कहा, इन ओपन जिमों में हमारे युवाओं को वह हर सुविधा प्राप्त होगी, जिनकी उन्हें जरूरत है। कैबिनेट मंत्री ने बताया, इन जिमों में एक वर्ष से लेकर वृद्ध उम्र तक के लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। कहा, स्वास्थ्य एक ऐसी चीज है जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं। कहा, फिट इंडिया मुहिम के जरिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है।

कहा, आज स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मन का विकास हो सकता है। कहा, ऐसे में हर तबके के लिए ओपन जिम के बन जाने से वह भी अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। कहा, जैसे ही इन ओपन जिम का निर्माण हो जाएगा, यह राज्य के युवाओं के लिए कारगर साबित होंगे।

Loading

About The Author


Spread the love