बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे।
इस मौके पर उन्होंने जहां अयोध्या में राम मंदिर बनने पर खुशी जताई, वहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, 2024 में हिंदुओं की जीत होगी। कहा, एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल का राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जिसमें संगठन के करीब ढाई हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बताया, सम्मेलन में 4 करोड़ हिंदू परिवार को जोड़ने की नीति बनाई जाएगी।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, आज हिंदुओं को उनसे खतरा है जो राजस्थान में कन्हैया का गला काटते हैं या फिर नूपुर शर्मा को डरा रहे हैं। कहा, 2024 में हिंदू एक बार फिर जीतेगा। तोगड़िया ने जनवरी में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास पर कहा, मंदिर निर्माण 450 सालों के लंबे संघर्ष के बाद हिंदुओं ने भगवान राम का मंदिर बनाया है। इसके लिए उन्होंने आठ करोड़ हिंदुओं का धन्यवाद दिया।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश