May 5, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Spread the love

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की पूर्व संध्या पर हुई बर्फबारी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। चमोली जिले के जोशीमठ स्थित हेमकुंड साहिब में मंगलवार शाम जमकर बर्फबारी हुई, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई।

बुधवार 11 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे, लेकिन कपाट बंद होने की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शाम छह बजे हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई। इस दौरान हेमकुंड साहिब में पहुंचे करीब एक हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।

इस बाबत गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया, हेमकुंड साहिब में दोपहर बाद मौसम खराब हो गया था। शाम को बर्फबारी के साथ ठंडक बढ़ गई है। वहीं, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों में भी दोपहर बाद बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हो गया है।

Loading

About The Author


Spread the love