निवेशकों को उत्तराखंड आने के लिए प्रदेश सरकार देश और विदेश में करेगी रोड शो का आयोजन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। निवेशकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करने के लिए सरकार कई जतन कर रही है। अबकी विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लंदन, सिंगापुर, दुबई और अबू धाबी में रोड शो का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब हो कि उत्तराखंड में इसी साल आठ और नौ दिसंबर को वैश्विक सम्मेलन का आयोजन प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार कर रही है। जहां सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, वहीं, विदेशी निवेशकों को भी उत्तराखंड की तरफ आकर्षित करने के भी सरकार जीतोड़ कोशिश में जुट गई है।
प्रदेश सरकार का विदेश में पहला अंतरराष्ट्रीय रोड 25 सितंबर से 28 सितंबर तक लंदन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद अक्तूबर के पहले हफ्ते में सिंगापुर में भी रोड शो आयोजित किया जाएगा।
साथ ही दुबई और अबूधाबी में भी 16 से 20 अक्तूबर तक रोड शो के जरिए विदेशी निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा। इस बाबत मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि उत्तराखंड में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए 14 सितंबर को नई दिल्ली से रोड शो की शुरुआत होगी।
बताया, विदेश में होने वाले रोड शो में राज्य सरकार की ओर से नौकरशाहों की टीम भी जाएगी, जिसमें दो सचिव अन्य अधिकारी शामिल होंगे। बताया, देश में तीन अक्तूबर को पहला रोड तो दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद छह और रोड शो अहमदाबाद, चंडीगढ़, मुंबई, बंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद में आयोजित किए जाएंगे।
बताया, लंदन के रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, डीजी इंडस्ट्री रोहित मीणा, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी जाएंगे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश