बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। फलस्तीनी आतंकी समूह हमास के खिलाफ इस्राइल के हमले और भी तेज हो गए हैं। इस्राइली सेना ने 400 से ज्यादा हमास के आतंकियों को मारने का दावा किया है।
उधर, इस्राइली हमले की चपेट में आईं इमारतें मलबे में तब्दील हो गई। इस्राइल और फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच अब युद्ध ने और भी भीषण रूप ले लिया है। इस्राइल ने रविवार को गाजा पट्टी पर हमले तेज कर दिए हैं।
उधर, ईरान समर्थित हिजबुल्ला संगठन के तेल अवीव में रॉकेट दागने से युद्ध के और भड़कने का अंदेशा जताया जा रहा है। शहर की सड़कों पर हमास आतंकियों और इस्राइली सैनिकों के बीच जबरदस्त लड़ाई छिड़ी हुई है। गौरतलब हो कि शनिवार को हमास आतंकी संगठन ने इस्राइल पर काम से कम 5000 से ज्यादा रॉकेट एक साथ दागे, जिससे तबाही मच गई।
हमास के आतंकियों ने बड़ी ही बेरहमी से बच्चों और महिलाओं का कत्ल भी कर डाला। साथ ही बंधक बना लिया है। वहीं, अमेरिका ने इस्राइल की मदद करने के लिए अपना युद्धपोत यूएसएस गेराल्ड आर फोल्ड को पूर्वी भूमध्य सागर की ओर रवाना कर दिया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश