शनिवार को आए 6.3 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से अफरातफरी
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के हेरात शहर में शनिवार की रात आए 6.3 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से हर तरफ तबाही का मंजर ही नजर आ रहा है। लोग अपनों की तलाश में मलबे से सांसों को ढूंढ रहे हैं।
बताया जाता है कि अब तक ढाई हजार से ज्यादा लोग की मौत हो चुकी है, जबकि 9000 से अधिक लोग जख्मी भी हुए हैं। गौरतलब हो कि 6.3 तीव्रता के आए भूकंप से हेरात क्षेत्र के आसपास का मंजर बहुत ही ह्रदय विदारक है।
इससे पहले जून 2022 में पूर्वी अफगानिस्तान के पर्वतीय क्षेत्र में आए भूकंप में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि शनिवार को आए भूकंप से करीब छह गांव पूरी तरह से तबाह हो गए और सैकड़ों लोग मलबे में दबे हुए हैं, जिनको निकालने की कोशिश की जा रही है।
बताया जाता है कि मरने और घायल होने वालों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है, क्योंकि भूकंप से जमीदोज हुई इमारतों के नीचे बहुत से लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही। सरकार ने लोगों से जल्द से जल्द भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने के अपील की है ताकि घायलों को अस्पताल ले जाया जा सके।
बताया जाता है मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। भूकंप का केंद्र शहर से करीब 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। 6.3 के भूकंप के झटकों के बाद 5.9 और 5.5 के और भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। शहर में टेलीफोन संपर्क भी टूट गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश