बेबाक दुनिया डेस्क
लखनऊ। प्रयागराज के बमरौली स्थित वायुसेना के मध्य कमान मुख्यालय में वायुसेना के 91वें स्थापना दिवस पर रविवार को नए ध्वज का अनावरण एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने किया। नए ध्वज में वायुसेना के प्रतीक चिन्ह को भी जोड़ा गया है।
अनावरण समारोह में सीडीएस जनरल अनिल चौहान की मौजूदगी में किया गया। नए ध्वज को सबसे पहले चार वायु योद्धाओं ने स्थापित किया। इसके बाद वायुसेना प्रमुख के सामने लाया गया। ध्वज स्तंभ पर भी पुरानी पताका को हटाते हुए नई पताका फहराई गई। इस दौरान पुराने ध्वज को भी पूरे सम्मान के साथ वायु सेना प्रमुख को सौंपा गया।
अब वायुसेना का पुराना ध्वज दिल्ली स्थित वायुसेना संग्रहालय में प्रदर्शनी के तौर पर रखा जाएगा। गौरतलब हो कि 1951 के बाद भारतीय वायुसेना का ध्वज बदला गया है। उस वक्त वायुसेना के ध्वज में ऊपर बाईं ओर अंग्रेजी झंडा (यूनियन जैक) और लाल, सफेद और नीले रंग की गोल आकृति शामिल थी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश