May 5, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पहले लड़खड़ाई, फिर संभली…और आखिर में जीत गई टीम इंडिया

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। चेन्नई में रविवार को खेले गए वनडे विश्व कप के पहले मैच में भारतीय टीम ने लड़खड़ाने के बावजूद आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की।

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से वार्नर ने 41 रन बनाए, जबकि स्टीव स्मिथ ने 46 रनों का योगदान दिया। वहीं, स्टार्क ने 28 रनों का योगदान दिया, जबकि लबूशाने ने 27 रन बनाए।

भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 35 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज ने एक, हार्दिक पांड्या ने एक, अश्विन ने एक, कुलदीप यादव ने दो और रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए। उधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही।

भारतीय टीम दो रन पर तीन विकेट खोने के बाद गहरे संकट में चली गई, लेकिन विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शुरुआती झटकों से उबारते हुए 165 रन की साझेदारी कर भारत को उबारा ही नहीं, बल्कि जीत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया।

भारत ने दो रन पर तीन विकेट रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का खोया, तीनों ही बिना खाता खोले पवेलियन पहुंच गए। इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और भारत को संकट से उबारते हुए 165 रन की साझेदारी की।

विराट कोहली 116 गेंद में 85 रन बनाकर आउट हुए, जब 115 गेंद में 97 नाबाद रन बनाने वाले केएल राहुल भारत की जीत तक पिच पर डटे रहे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य को 41.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। केएल राहुल विकेटकीपर के तौर पर 97 नवाज रन बनाकर सर्वाधिक स्कोर करने वाले दूसरे भारतीय भी बन गए हैं। राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Loading

About The Author


Spread the love