आपरेशन अजय के तहत केंद्र सरकार 212 भारतीयों को विशेष विमान से देश वापस लाई
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच छिड़े युद्ध के दौरान फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का काम भारत सरकार ने आपरेशन अजय के तहत शुरू करते हुए पहली खेप में शुक्रवार सुबह 212 लोगों को विशेष विमान से देश पहुंचाया।
शुक्रवार को भारत आए नागरिकों में दो लोग उत्तराखंड के भी हैं। नई दिल्ली पहुंचे नागरिकों में उत्तराखंड की आरती जोशी और आयुष मेहरा हैं। दोनों को नई दिल्ली में उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने एयर पोर्ट पर रिसीव किया। सकुशल वापस आने के बाद दोनों अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए चले गए।
नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सरकार के स्थानिक आयुक्त ने दोनों को एयरपोर्ट पर रिसीव कर उत्तराखंड सदन लाया गया, जहां ठहरने और खाने आदि के बाद सड़क मार्ग से देहरादून भेजा गया। ज्ञात हो कि करीब 18,000 भारतीयों के इस्राइल में होने की संभावना है और भारत सरकार ऑपरेशन अजय चलाकर देश वापस ला रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश