May 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरी-केदार के दर्शन

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने सुबह जहां केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए, वहीं दोपहर बाद बदरीनाथ धाम में बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा की।

सुबह रानी मुखर्जी ने केदारनाथ के दर्शन कर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इसके बाद रानी बदरी विशाल के दर्शनों के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचीं और भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए।

यहां पर रानी ने वेदपाठ पूजा में भी हिस्सा लिया। इस मौके पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी और मंदिर के अधिकारी राजेंद्र चौहान समेत पंडों और पुरोहित समाज के लोगों ने उनका स्वागत कर प्रसाद भेंट किया।

Loading

About The Author


Spread the love