बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में मंगलवार को खदरी इलाके की गली नंबर छह में एक घर के अंदर खड़ी स्कूटी में कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया।
इस दौरान सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। बताया जाता है कि स्कूटी मालिक ने जब स्कूटी स्टार्ट की तो कोबरा सांप फुफकार उठा। इसके बाद उन्होंने सूचना वन विभाग को दी।
सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के कोबरा सांप का रेस्क्यू किया और सही सलामत जंगल में छोड़ दिया। बताया जाता है कि दो दिन पहले भी शिवाजी नगर में किंग कोबरा सांप निकला था, जिसको भी वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा था।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश