May 24, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एसटीएफ ने सवा लाख के इनामी राशिद कालिया को मार गिराया

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने शनिवार को सुबह झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान सवा लाख रुपये की इनामी कुख्यात बदमाश राशिद कालिया को ढेर कर दिया।

राशिद कालिया वर्ष 2020 में कानपुर के चर्चित बसपा नेता पिंटू सिंगर की हत्या में भी वांछित चल रहा था। एसटीएफ के सूत्रों को कहना है कि वह मऊरानीपुर में एक व्यक्ति की हत्या के इरादे से झांसी में आया था, लेकिन इसकी भनक एसटीएफ को लग गई और वह मारा गया।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को सुबह 7:00 बजे एसटीएफ को सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के छतरपुर की ओर से राशिद कालिया मऊरानीपुर में एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए आ रहा है। इस सूचना के बाद एसटीएफ की टीम ने मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह एसटीएफ की घेराबंदी को तोड़कर आगे बढ़ गया।

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान एसटीएफ की टीम भी उसके पीछे लगी रही और आधे घंटे तक एसटीएफ और राशिद कालिया के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। आखिरकार मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सितारा के पास एसटीएफ ने कालिया को दोनों तरफ से घेर लिया। अपने को एसटीएफ से घिरा देखकर कालिया ने फायरिंग शुरू कर दी।

एसटीएफ ने भी फायरिंग शुरू की। इस दौरान एक गोली कालिया को लगी और वह वहीं ढेर हो गया। बदमाश की फायरिंग की जद में एसटीएफ के डिप्टी एसपी संजीव दीक्षित और इंस्पेक्टर घनश्याम यादव भी आ गए, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से दोनों बालबाल बच गए। बदमाश कालिया कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के चिस्ती नगर का रहने वाला था और जून 20-20 में कानपुर के बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, झांसी जिले के नया नवाबाद थाने में भी उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज है, जबकि कानपुर नगर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में उस पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।

Loading

About The Author


Spread the love