उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सीओ के पद पर तैनात हैं मलखान सिंह
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात पुलिस क्षेत्राधिकारी के बेटे ने शनिवार को सुबह अपनी मां की संबल से बेरहमी से वार कर मौत का घाट उतार दिया। पुलिस ने मां की हत्या करने वाले बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
राजधानी के डालनवाला थाना क्षेत्र के बलबीर रोड स्थित जजेज कॉलोनी के भागीरथी एनक्लेव में शनिवार को सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित पुलिस की ट्रेनिंग स्कूल में तैनात सीओ मलखान सिंह के बेटे आदित्य ने अपनी मां बबीता (55) की सब्बल के कई प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, मलखान सिंह रोजाना ही अपनी पत्नी बबीता से सुबह के वक्त फोन कर बात करते थे।
रोजाना की तरह शनिवार को सुबह भी उन्होंने पत्नी बबीता को फोन किया तो फोन नहीं उठा। उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद मलखान सिंह खुद मुरादाबाद से देहरादून के लिए चल पड़े और दोपहर को घर पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो बेटे आदित्य ने दरवाजा खोला। मलखान सिंह ने देखा कि बाहर वाले बेडरूम में पत्नी बबीता की खून से लथपथ लाश पड़ी है।
यह देख उनके होश उड़ गए और किसी तरह अपने को संभाला। उन्होंने देखा की आदित्य ने भी अपने हाथ की नश काटी हुई थी। मलखान सिंह को समझते देर न लगी कि उनके बेटे ने ही अपनी मां की हत्या की है। सीओ मलखान सिंह ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलवा लिया। पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश