दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना और आतंकियों के बीच हुई थी मुठभेड़
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के कर्नल, एक मेजर और पुलिस उपाधीक्षक बलिदान हो गए। सेना और अर्धसैनिक बल ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना मेडल पदक विजेता कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष डी और पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट बलिदान हो गए। वारदात की जिम्मेदारी लक्सर के सहयोगी संगठन का द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है।
सैन्य सूत्रों के मुताबिक, कोकरनाग के जंगली इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद 19वीं राष्ट्रीय राइफल, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके में मंगलवार की रात अभियान शुरू किया था। रात में अभियान को रोकने के बाद बुधवार की सुबह फिर आतंकियों की तलाश शुरू की गई तो इस दौरान आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
आतंकियों की फायरिंग की चपेट में आकर 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष डी और पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को घायल अवस्था में श्रीनगर के सेना के बेस अस्पताल लाया गया, जहां तीनों बलिदान हो गए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश