राजधानी देहरादून के बड़े पुलिस कप्तान बनाए गए आईपीएस अजय सिंह
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। शासन ने बुधवार को देर रात आठ आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए।
शासन ने कुमाऊं मंडल के पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे को आईजी पीएंडएम बनाया है, जबकि डॉ योगेंद्र रावत को डीआईजी कुमाऊं बनाया गया है। उधर, राजधानी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर को हटाकर उनकी जगह हरिद्वार के पुलिस कप्तान अजय सिंह को भेजा गया है।
वहीं, हरिद्वार की कमान परमेंद्र डोबाल को सौंपी गई है। डोबाल अभी तक चमोली जिले के कप्तान थे। शासन ने चमोली की बागड़ोर आईपीएस अधिकारी रेखा यादव को सौंपी है। शासन ने अब तक एसपी सतर्कता हल्द्वानी सेक्टर के पद पर तैनात रहे प्रहलाद नारायण मीणा को नैनीताल का एसएसपी बनाकर भेजा है।
अब तक नैनीताल की कमान संभालने वाले पंकज भट्ट को 44वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। इसी तरह एसपी ट्रैफिक हरिद्वार रहीं रेखा यादव को एसपी चमोली बनाया गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश