कैबिनेट मंत्री ने नेपाल की अभिनेत्री नीतू कोयराला और अंतरराष्ट्रीय गायिका रितु कंडेल को किया सम्मानित
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा, नेपाल-भारत का रिश्ता बेहद पुराना है और इसको कोई अलग नहीं कर सकता।

बुधवार को हाथीबडकला स्थित अपने कैंप कार्यालय में नेपाल की प्रसिद्ध अभिनेत्री नीतू कोयराला और नेपाल की ही अंतरराष्ट्रीय गायिका रितु कंडेल को सम्मानित करते हुए कहा, हमारी संस्कृति अतिथि देवो भव की रही है और यह हमारी परंपरा भी है। कहा, नेपाल से हमारा रोटी-बेटी का रिश्ता है। हमारी परंपराएं एवं संस्कृति भी दोनों देशों से मिलती-जुलती हैं।
कहा, नेपाल से हमारा संबंध काफी पुराना है। कलाकार अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसके संवर्धन के लिए कार्य करते हैं, इसलिए कलाकारों को समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा, नेपाली समुदाय का उन्हें हमेशा बहुत स्नेह मिलता रहा है। कहा, उनकी विस क्षेत्र मसूरी में 28 हजार से अधिक मतदाता नेपाली समुदाय के हैं, जो जीत में अहम भूमिका निभाते हैं।
जोशी ने कहा, नेपाली समुदाय का उनके ऊपर बहुत बड़ा उपकार है। उन्होंने एलान किया, बहुत जल्द भारत और नेपाल का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम राजधानी देहरादून में आयोजित किया जाएगा। उधर, इस सम्मान कार्यक्रम में गायिका रितु कंडेल ने आईना हेरेला गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भी अपने को नहीं रोक सके और गीत पर थिरकते नजर आए।
नेपाल से आए अतिथियों ने उत्तराखंड से मिले अपार स्नेह के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत सभी का आभार जताया। इस मौके पर नेपाली अभिनेत्री नीतू कोयराला, गायिका रितु कंडेल, अध्यक्ष पदम थापा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, प्रभा शाह, पार्षद नंदनी शर्मा, पार्षद भूपेंद्र आदि मौजूद थे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश