May 5, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

माफिया मुख्तार को सताने लगा जान का खतरा

Spread the love

कोर्ट में लगाई गुहार, बोला- जेल में मेरी हत्या करने के लिए बंदी रक्षक भेजा गया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

लखनऊ। बांदा जेल में बंद कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को बाराबंकी जिले के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन यादव की कोर्ट में एंबुलेंस पंजीकरण मामले में पेशी हुई।

कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए माफिया ने आरोप लगाया कि बांदा जेल में मेरी हत्या के लिए एक बंदी रक्षक को भेजा गया है। माफिया मुख्तार अंसारी ने बृजेश सिंह गिरोह से अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोप लगाया कि सोनभद्र जेल से बंदी रक्षक को बांदा जेल में उसकी हत्या के लिए भेजा गया है।

आरोप लगाया, इसके बावजूद उसकी सुरक्षा की कोई मुकम्मल व्यवस्था अभी तक जेल प्रशासन ने नहीं की है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 27 सितंबर तय की है। गौरतलब होकर एंबुलेंस पंजीकरण को लेकर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन यादव की कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकीलों की हड़ताल के चलते कोई गवाही नहीं हो सकी।

इसके बावजूद माफिया मुख्तार के एक वकील ने उसके द्वारा भेजी गई अर्जी अदालत में लगाई। अदालत में दी गई अर्जी में मुख्तार अंसारी ने कहा, बृजेश सिंह और सुंदर भाटी गिरोह के खास बंदी रक्षक को मेरी हत्या के लिए ही बांदा जेल भेजा गया है। उसने कोर्ट को बताया, जेल में उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है, ताकि ब्रजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह के खिलाफ गवाही न दे सकूं।

Loading

About The Author


Spread the love