May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

घर बैठे एप से मानसखंड मंदिर माला के दर्शन करें

Spread the love

श्रीमंदिर एप के जरिए नवरात्र के एक दिन पहले से माता रानी के भी किए जा सकते दर्शन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। मंदिरों का डिजिटाइजेशन के लिए ब्रहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय मंदिर डिजिटल कनेक्ट कॉन्क्लेव में श्रीमंदिर एप लॉन्च किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान मानसखंड मंदिर कैलेंडर को भी लॉन्च किया गया।

कॉन्क्लेव में भारत के सभी मंदिरों को श्रीएप से जोड़ने और जन-जन तक मंदिरों की जानकारी पहुंचाने पर चर्चा की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू ने कहा, आने वाले समय में विदेशों में रहने वाले लोग भी श्रीएप से भारतीय धार्मिक संस्कृति से जुड़े रहेंगे। कहा, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की असलियत सामने आ गई है।

कहा, पार्टी के तीन मंत्री जेल जा चुके हैं और आठ विधायकों पर कानूनी कार्रवाई चल रही है। दिल्ली की जनता भी आम आदमी पार्टी सरकार से हताश है। ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग के आरोप पर कहा, आप पार्टी के नेताओं को सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है, इसलिए निराश होकर सांवधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

भाजपा के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती महाराज ने आरोप लगाया कि इस्लाम में हिंसा सिखाई जाती है, यही कारण है कि अरब में कई इस्लामिक देश आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने वक्फ बोर्ड को खत्म कर उसकी संपत्ति गरीबों में बांटने की बात कही। इस मौके पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि समेत कई लोग मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love