May 6, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

दून पहुंचे यूपी के सीएम योगी, पहाड़ी टोपी और गंगाजलि देकर स्वागत

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में शनिवार को होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद में शिरकत करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दून जीटीसी हेलीपैड से लेकर सीएम निवास तक भव्य स्वागत किया गया।

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए सीएम योगी शुक्रवार को जीटीसी हेलीपैड पहुंचे, जहां धामी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान जहां मंत्रियों ने योगी को गंगा जल भेंट किया, वहीं कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी टोपी पहनाकर स्वागत किया।

देर शाम योगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी निवास पहुंचे, जहां धामी ने स्वागत किया। इस दौरान योगी की आरती उतारकर तिलक किया गया। धामी ने योगी को पटका पहनाया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। योगी रात्रि विश्राम कर सात अक्टूबर को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंने के लिए नरेंद्र नगर जाएंगे।

बैठक में शामिल होने के बाद शाम को सीएम योगी केदारनाथ धाम पहुंचेंगे और सायंकालीन आरती में शामिल होने के बाद धाम में ही रात्रि विश्राम करेंगे। आठ अक्तूबर को योगी बदरीनाथ के दर्शनों के लिए बदरीनाथ धाम जाएंगे। यहां सुबह 10 बजे भगवान बदरी विशाल की पूजा करेंगे। योगी यहां पर करीब ढाई घंटे रहेंगे। इसके बाद देहरादून पहुंचेंगे, फिर लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।

इन्होंने किया स्वागत

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, तिहरी सांसद माला विजय लक्ष्मी शाह आदि।

Loading

About The Author


Spread the love