May 5, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

चेन्नई के रोड शो में सीएम धामी ने बताईं सरकार की नीतियां

Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड और तमिल संगमम को आगे बढ़ाया जाएगा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश में इसी साल आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर ब्रहस्पतिवार को चेन्नई में रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सरकार की नीतियां निवेशकों को बताईं। कहा, सरकार उत्तराखंड और तमिल संगमम को आगे बढ़ाएगी।

धामी ने कई क्षेत्रों से जुड़े निवेशकों के साथ बैठक की। धामी के साथ रोड शो में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद थे। धामी ने निवेशकों को दिसंबर में देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित भी किया। कहा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में आध्यात्मिक रूप से परस्पर संबंध है।

कहा, तमिलनाडु में रामेश्वरम और उत्तराखंड में केदारनाथ और आदि कैलाश विश्व प्रसिद्ध हैं। भगवान शिव के तमिलनाडु में रामेश्वरम और उत्तराखंड में केदारनाथ ज्योतिर्लिंग हैं। कहा, उत्तराखंड और तमिल संगमम को आगे बढ़ाया जाएगा। कहा, उत्तराखंड में विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल होने के साथ फ़ूड प्रोसेसिंग, ऑटो कम्पोनेन्ट मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

कहा, पीस टू प्रोसपेरिटी के मूल मंत्र के साथ उत्तराखंड निवेश अनुकूल राज्य है। इसके लिए सरकार ने उत्कृष्ट मानव श्रम, बेहतर अवस्थापना सुविधाएं, शांतिपूर्ण वातावरण, पारदर्शी प्रोत्साहन नीतियां बनाईं हैं। सरकार ने राज्य के पारंपरिक क्षेत्रों जैसे पर्यटन, आयुष, वेलनेस, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाईल्स, फार्मा के साथ वैकल्पिक ऊर्जा और आईटी जैसे क्षेत्र को फोकस सेक्टर के रूप में शामिल किया है।

कहा, अब तक आयोजित रोड शो में देश एवं विदेशों से निवेशकों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कहा, निजी क्षेत्र के साथ मजबूत संबंध बनाने एवं साझेदारी स्थापित करने से ही हम राज्य में आर्थिक प्रगति एवं रोजगार के अवसरों के सृजन की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। कहा, प्रदेश को इन्वेस्टर्स फ्रेंडली बनाने के लिए विगत कुछ माह में 30 से अधिक नीतियों में रिफॉर्म की गई हैं।

कहा, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की थीम को पीस टू प्रोस्पेरिटी रखा गया है। टूरिज्म, वेलनेस और हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री के साथ प्रदेश में कई नए एवं गैर परंपरागत उद्योगों को विकसित किया जा रहा है। कहा, उत्तराखंड, देश के प्रमुख फार्मा हब के रूप में स्थापित हो रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी विचार रखे।

Loading

About The Author


Spread the love