सीएम की मौजूदगी में हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर से जुड़े उद्योग समूहों के साथ एमओयू
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। चेन्नई में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में उत्तराखंड सरकार ने कई उद्योग समूहों के साथ 10,150 करोड़ रुपये के निवेश समझौता ज्ञापन किए।

चेन्नई रोड शो में बृहस्पतिवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर से जुड़े कई उद्योगों के साथ किए गए। पहले सत्र में हुए एमओयू में स्टार्टअप एंड इक्यूवेटर के लिए जुलाई वेंचर्स के साथ 1000 करोड़, हेल्थ केयर सेक्टर में निवेश हेतु क्षणा ग्रुप के साथ 1000 करोड़, उच्च शिक्षा में निवेश हेतु एसआरएम यूनिवर्सिटी के साथ 600 करोड़ रुपये का किया गया।
इसी तरह हेलीपोर्ट और ऊर्जा क्षेत्र में रिफेक्स ग्रुप के साथ 500 करोड़, एरोमा पार्क हेतु ईन्फ्ला मोवी ग्रुप के साथ 250 करोड़, टूरिज्म सेक्टर में निवेश के लिए मिलटेक्स ग्रुप के साथ 100 करोड़ के एमओयू साइन किए गए। उधर, दूसरे सत्र में सर्वोदय ग्रुप आफ हॉस्पिटल एक हजार करोड़, अपोलो हॉस्पिटल के साथ 500 करोड़, क्राफ्ट स्मिथ इंडिया के साथ एक हजार करोड़, इंफिनिटी ग्लोबल के साथ चार हजार करोड़ और टीपीसीआई के साथ 200 करोड़ रुपये के एमओयू किए गए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश