May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पूर्वजों की विरासत को संरक्षण देना हमारा कर्तव्य : धामी

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के बाशिंदों को दी ईगास/बुढ़ दिवाली की दिली शुभकामनाएं

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के प्रमुख पर्व ईगास/बुढ़ दिवाली की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, ईगास प्रदेश के पर्वतीय अंचलों का प्रमुख लोक पर्व है, जो हमारी पौराणिक कथाओं, आस्थाओं और ऋतु आधारित पर्व है।

कहा, हमारे महान पूर्वजों द्वारा शुरू की गई परंपराएं आज वैज्ञानिक युग में भी तार्किक संदेश देती हैं कि मनुष्य का आस्था और प्रकृति के साथ किस तरह का अटूट संबंध होना चाहिए। कहा, आज पूरे प्रदेश में और देश-विदेश में जहां-जहां प्रदेश के लोग रहते हैं, वे बड़े उल्लास के साथ ईगास का आयोजन करते हैं। बताया कि इन्वेस्टर समिट से जुड़े कार्यक्रम में हाल ही में विदेश यात्राओं में उन्हें जो भी प्रवासी उत्तराखंडी मिले, उन्होंने बताया कि इस लोक पर्व को दीपावली की तरह ही मनाते हैं।

कहा, प्रदेश की जनता ने अपनी संस्कृति और अस्मिता के लिए पृथक राज्य की लंबी लड़ाई लड़ी, ताकि हमारा प्रदेश अपनी भौगोलिक विशिष्टताओं के अनुरूप नीति और नियोजन कर सके। साथ ही अपनी सभ्यता और संस्कृति का भी संरक्षण कर सके। कहा, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप सरकारी आवास पर ईगास का आयोजन किया गया, किंतु राज्य के मुख्य सेवक होने के नाते पहली चिंता सुरंग में फंसे हुए उन श्रमिक भाइयों को लेकर है, जिनके लिए केंद्र और राज्य सरकार निकालने का प्रयास कर रही है, जल्द सफलता मिलेगी।

Loading

About The Author


Spread the love