मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की मौजूदगी में आज खत्म हो सकता है रेस्क्यू ऑपरेशन
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बृहस्पतिवार का दिन उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के लिए नई रोशनी लेकर आया था, लेकिन शाम को अचानक मामला पलट गया और कुछ मीटर होने वाली ड्रिलिंग अचानक ठप हो गई।
इसके साथ ही 41 जिंदगियां फिर अंधेरे को चीरकर रोशनी नहीं देख सकी और फिर इंतजार के चंगुल में फंस गईं, लेकिन शुक्रवार की सुबह इनकी ही होगी और सभी बाहर सुरंग से निकलकर एक बार फिर खुली हवा में सांस लेंगे। हुआ यूं कि बृहस्पतिवार को सुबह से सब बहुत ही अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक एक अवरोध आने के बाद मशीन का बेस हिल गया और ऑगर ड्रिल मशीन थम गई।
बताया जाता है कि आखिरी पाइप डालने के दौरान लंबे पाइप के दबाव से मशीन का बेस ही हिल गया और ड्रिलिंग के काम को रोकना पड़ा। मशीन का बेस मजबूत करने की कवायद जारी थी। शुक्रवार को सुरंग में फंसे मजदूरों का तेरहवां दिन शुरू हो जाएगा। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह छह बजे से फिर दोबारा ड्रिल शुरू की जाएगी।
इसके बाद दिन में ऑपरेशन खत्म हो सकता है और अंदर फंसे सभी मजदूर बाहर खुली हवा में सांस ले सकते हैं। दिन में ड्रिलिंग मशीन के आगे सरिया की बाधा के बाद पत्थर आ गया था, जिसको दूर कर ड्रिलिंग शुरू कर दी गई थी। अब तक 54 मीटर ड्रिलिंग हो चुकी थी और पांच से छह मीटर ड्रिलिंग ही बाकी थी। फिर अचानक मशीन का बेस ही हिल गया।
उधर, रेस्क्यू अभियान पूरा होने की उम्मीद में केंद्रीय राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में ही डेरा डाले हुए हैं। सीएम धामी जहां बुधवार शाम से उत्तरकाशी में डेरा डाले हुए हैं। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल (सेनि) वीके सिंह बृहस्पतिवार सुबह उत्तरकाशी पहुंचे।






![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश