September 10, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

प्रतिबंधित पशु काटने की सूचना पर हिंदू संगठन और ग्रामीण भड़के, हंगामा

Spread the love

दो थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी हुए फरार, तीन घंटे बाद मामला शांत

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। जिले के रुड़की क्षेत्र के पिरान कलियर क्षेत्र में मंगलवार को रात सवा आठ बजे प्रतिबंधित पशु काटने की सूचना पर हिंदू संगठनों और ग्रामीणों ने तीन घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान दो थाना क्षेत्र की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया था।

पुलिस ने जैसे ही काटे गए पशु केअवशेष को दबाने की प्रक्रिया शुरू की तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। तीन घंटे बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए। गया। पुलिस के मुताबिक, पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रांघडवाला और इमलीखेड़ा गांव के बीच जंगल में कुछ लोग एक संरक्षित पशु को काट रहे थे। पशु काटने की सूचना जैसे ही अन्य ग्रामीणों को लगी तो सभी मौके पर पहुंचे। इस दौरान हिंदू संगठनों के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

इसी दौरान प्रतिबंधित पशु का कटान कर रहे आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने अवशेष दबाने के लिए जेसीबी मंगवाई और कार्रवाई शुरू की तो लोग भड़क गए। हंगामा बढ़ते देख भगवानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

लोगों की मांग थी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अवशेष दफन नहीं करने देंगे। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया, आरोपियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

About The Author


Spread the love