May 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

प्रदेश में पीएम श्री योजना में 143 स्कूलों का चयन : शिक्षा मंत्री

Spread the love

विधानसभा में बोले डॉ धन सिंह रावत, कहा- किसी भी स्कूल को बंद नहीं होने देंगे, माननीयों की सहमति से क्लस्टर स्कूल बनाएंगे

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में पीएम श्री योजना में 143 स्कूलों का चयन किया गया है। सभी का सुझाव था कि एक ब्लॉक में एक स्कूल बनाएं। प्रदेश के किसी भी स्कूल को बंद नहीं होने देंगे। जिस गांव में स्कूल है और वहां के प्रधान, अभिभावक मान जाएं, तभी स्कूल को क्लस्टर बनाएंगे।

उपरोक्त बात शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा सदन में अनुपूरक बजट के दौरान चर्चा में एक सदस्य के सवाल के जवाब में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कही। बताया, एक क्लस्टर स्कूल में चार शिक्षक, कम्प्यूटर, खेल का मैदान, बाल वाटिका आदि सुविधा होती है और एक क्लस्टर स्कूल पर 20 लाख से करोड़ रुपये खर्च करेंगे।

कुमाऊं मंडल के विधायक हरीश धामी ने सवाल किया था कि तीन किमी के दायरे के स्कूल समायोजित करने पर पहाड़ में परेशानी बढ़ जाएगी। कहा था, धारचूला में 107, मुनस्यारी में 48, एलटी में 75 पद खाली हैं। मंत्री ने जवाब देते हुए सदन को बताया, प्रदेश में 50,500 शिक्षक अध्यापन कार्य कर रहे हैं और 5,284 पद खाली हैं।

बताया, जूनियर में 463 पद प्रमोशन से भरे जाने हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट के आदेश आने पर एक सप्ताह में इन पदों को भर दिया जाएगा। बताया, एलटी पद का अधियाचन जल्द संशोधित कर भेजा जा रहा है। बताया, नई शिक्षा नीति में बच्चे को उसके घर से लाने और छोड़ने की जिम्मेदारी भोजन माता की होगी।

बताया, प्रति बच्चे का हिसाब से सरकार 22 रुपये आने और 22 रुपये जाने का किराया देगी। ये भी कहा, हर ब्लॉक में एक क्लस्टर स्कूल सरकार बनाएगी। क्लस्टर स्कूल में हॉस्टल भी देंगे। कहा, स्थानीय स्तर पर जन प्रतिनिधि नहीं चाहेंगे तो हम क्लस्टर स्कूल नहीं बनाएंगे। कहा, सरकार प्रयोग के तौर पर 10-12 क्लस्टर स्कूल बनाएगी।

Loading

About The Author


Spread the love