77 साल की उम्र में बेदी ने दुनिया को कहा अलविदा, दो साल से चल रहे थे बीमार
बेबाक दुनिया ब्यूरो
नई दिल्ली। नवरात्र की नवमी के दिन सोमवार को भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी (77) का निधन हो गया।
बेदी करीब दो साल से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी अंजू, पुत्र अंगद और बेटी नेहा को छोड़ गए हैं। महान स्पिनर बेदी भारतीय क्रिकेट की स्पिनरों की उस स्वर्णिम चौकड़ी का हिस्सा थे, जो 1966 से 1978 तक भारत की ओर से गेंदबाजी की। इस चौकड़ी में बेदी के अलावा इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन शामिल थे।
बेदी ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान 266 टेस्ट विकेट लिए, जबकि 14 बार पारी में पांच विकेट भी हासिल किए। उन्होंने एक मैच में एक बार 10 विकेट भी हासिल किया। बेदी ने 1967 से 1979 तक भारत के लिए 67 टेस्ट मैच और 10 वनडे मैच खेले।
प्रसिद्ध क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा ख जताते हुए उनके प्रदर्शन को याद किया। बेदी ने 1975 के विश्व कप में 12 ओवर में आठ रन देकर एक विकेट लिया। वहीं, बेदी ने प्रथम श्रेणी के क्रिकेट मैच में 1560 विकेट हासिल किया, जो रिकॉर्ड आज भी उनके ही नाम कायम है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश