बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ शारदीय नवरात्र की नवमी पर कन्याओं के पैर धोकर पूजन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने खटीमा स्थित घर पर सुबह शारदीय नवरात्र की नवमी पर नौ कन्याओं के पहले पैर धोए फिर पूजन कर सभी को पूरे विधि विधान से भोजन कराया। इसके बाद अपने शासकीय आवास पर वैष्णवी शक्ति, मां महामाया, जगत जननी आदिशक्ति के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया। इस मौके पर धामी ने परब्रह्म स्वरूपा देवी मां से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की। इस मौके पर उनकी पत्नी गीता धामी समेत अन्य परिजन भी मौजूद थे।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश