बोले, सरकार राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित होकर कर रही कार्य
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में इसी साल दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट लॉन्च की।

इस मौके पर कहा, सरकार राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए संकल्प लेकर कार्य कर रही है। कहा, उद्यमियों के हितों का ख्याल रखा जाएगा।कहा, समिट राज्य के लिए महत्वपूर्ण है और यह एक बड़ा अवसर है। इसका लाभ लेना होगा।
राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में कहा, उत्तराखंड में निवेश को लेकर उद्योग जगत में भी काफी रुचि है। कहा, प्रदेश में निवेश और नए इन्वेटर्स को लेकर लोग तैयार है। राज्य में ऐसे 15 से 20 हजार निवेश के लिए उद्योग तैयार हैं।

इस मौके पर मुख्य सचिव एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और विधायक दुर्गेश्वर लाल आदि मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश