April 23, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Spread the love

बोले, राज्य आंदोलनकारियों की इच्छानुसार सरकार कर रही कार्य

कहा, मसूरी के शहीद स्थल पर टिन शेड का भी प्रदेश सरकार निर्माण कराएगी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देकर उनके परिजनों को सम्मानित भी किया।

कहा, उत्तराखंड राज्य निर्माण में हमारी मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम सबको प्रदेश के विकास में मिलकर योगदान देना होगा। कहा, राज्य आंदोलनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।

कहा, स्कूलों एवं सड़कों का नाम संबंधित क्षेत्रों के शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के नाम पर करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि मसूरी शहीद स्थल पर टिन शेड का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हित प्रमाणपत्र बनाने के लिए छह माह का अतिरिक्त समय दिया गया था।

उन्होंने कहा, बहुत जिलों में इस पर कार्य हुआ। इसके लिए ऐसी व्यवस्था की गई कि इसका दोबारा आकलन कर व्यवस्था को आगे बढ़ाया जाए। कहा, देहरादून जिले में चिन्हित 4164 आंदोलनकारियों को पहचान पत्र दे दिए गए हैं और परिवहन निगम की बसों में निशुल्क परिवहन सुविधा की गई है।

कहा, राज्य आंदोलनकारियों के अधिकतम दो बच्चों को सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की गई है। उनके आश्रितों को पेंशन प्रदान की गई है। कहा, राज्य आंदोलनकारियों को छह हजार रुपये प्रतिमाह और 2414 सक्रिय राज्य आंदोलनकारियों को 4500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।

बताया कि छह घायल एवं 26 सक्रिय राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। कहा, दो सितंबर 1994 की मसूरी गोलीकांड की घटना हमेशा हमारे स्मरण में रहेगी। कहा, पुलिस की तानाशाही एवं हठधर्मिता को सबने देखा, जो उस समय की सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से करवाया।

इस गोलीकांड में छह राज्य आंदोलनकारी शहीद हुए और दर्जनों घायल हो गए। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मसूरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, मसूरी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मन्नू मल, सिद्धार्थ अग्रवाल, मोहन पेटवाल आदि थे।

Loading

About The Author


Spread the love