April 23, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का सीएम योगी ने किया अनावरण

Spread the love

बोले, दद्दा जितने बड़े खिलाड़ी थे, उतने ही बड़े देशभक्त भी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

झांसी। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दद्दा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर योगी ने ध्यानचंद स्टेडियम में हुए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, दद्दा जितने बड़े और महान खिलाड़ी थे, उससे बड़े देशभक्त भी थे। दद्दा के स्मरण को साझा करते हुए योगी ने कहा, 1936 में जब जर्मनी के चांसलर हिटलर ने दद्दा को अपने देश की नागरिकता और जर्मनी की सेना में मेजर का पद देने की सिफारिश की तो दद्दा ने यह कहते हुए हिटलर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि वो तो केवल भारत के लिए ही खेलेंगे।

योगी ने घोषणा की कि झांसी में बुंदेलखंड का दूसरा एयर पोर्ट बनाया जाएगा। साथ ही झांसी-कानपुर हाईवे पर इसको बनाया जाएगा। कहा डिफेंस कारिडोर और बुंदेलखंड उधोगिक विकास प्राधिकरण के जरिए यहां पर कंपनियां उद्योग लगाएंगी, जिससे बुंदेलखंड के युवाओं का पलायन रुकेगा। उधर, दद्दा की प्रतिमा के अनावरण के दौरान दद्दा के बेटे अशोक कुमार भी मौजूद थे।

गौरतलब हो कि हाकी के जादूगर का 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में हुआ था। उन्होंने देश को ओलंपिक में 1928, 1932 और 1936 में सोने का तमगा दिलवाया था। उनको भारत सरकार ने पद्मभूषण से सम्मानित कर चुकी है।

Loading

About The Author


Spread the love