April 23, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार : ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत

Spread the love

रुड़की क्षेत्र में हादसा, मरने वालों में दंपति और एक बच्ची भी शामिल, एक बच्ची घायल

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। मंगलवार को सुबह जिले में हुए एक सड़क हादसे में दंपती और एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई।

यह दुर्घटना झबरेड़ा के पास हुई, जिसमें बाइक सवार दंपती और उनकी दो बच्चियों को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी, जिसमें दंपती और उनकी बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची घायल हो गई।
जिला पुलिस के मुताबिक, रुड़की के पुहाना निवासी सोनू अपनी पत्नी नजमा के साथ बाइक से पुरकाजी से सुबह घर लौट रहा था। साथ में उनकी दो बच्चियां भी थी। जैसे ही सोनू झबरेड़ा के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी, जिससे सोनू, नजमा और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोनू, नजमा और एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बच्ची का इलाज किया जा रहा है। उधर, सूचना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Loading

About The Author


Spread the love