June 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मोरक्को में 7.2 तीव्रता का भूकंप, दो हजार से ज्यादा की जान गई

Spread the love

साढ़े छह सौ से ज्यादा जख्मी, 200 से ज्यादा की हालत गंभीर, मराकेश में सबसे ज्यादा असर

बेबाक दुनिया डेस्क/एजेंसी

नई दिल्ली। शुक्रवार को देर रात 7.2 तीव्रता के आए भूकंप से मोरक्को हिल गया। बड़ी-बड़ी इमारतें ताश के पत्तों की तरह जमीन में समां गईं। भीषण भूकंप से जहां दो हजार से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी, वहीं करीब सात सौ लोग जख्मी हो गए।

जख्मी लोगों में करीब दो सौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भूकंप का सबसे भीषण रूप ऐतिहासिक शहर माराकेश में देखने को मिला। यहां सैकड़ों इमारतें देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई। चारों ओर बस धूल का गुबार ही दिखाई पड़ रहा था।

भूकंप से मोरक्को में चारों ओर बस तबाही ही तबाही नजर आ रही है। ऐतिहासिक इमारतें समेत कई राजमार्ग भी जमीन में जमींदोज हो गए। बताया जाता है कि मरने वालों का आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है।

उधर, मोरक्को के गृह मंत्रालय ने भी एक हजार लोगों के मरने की पुष्टि की है। इस बाबत मोरक्को के बाशिंदों ने भी सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफार्म पर भूकंप से हुए नुकसान के वीडियो साझा करते हुए बिल्डिंग्स के जमींदोज होते हुए कई वीडियो भी शेयर किए हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि सैकड़ों की संख्या में इमारतें में धराशाई हो रही हैं और लोग चारों ओर भाग रहे हैं। इसके अलावा धूल के गुबार चारों ओर दिखाई पड़ रहे हैं। बताया जाता है कि इस भीषण भूकंप का केंद्र मराकेश शहर से 70 किमी दूर दक्षिण में अल हौज प्रांत के ईघिल शहर के पृथ्वी की सतह से 18 किमी की गहराई में था।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तबाही मचाने वाले भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताते हुए भारत की ओर से हर संभव सहायता का ऐलान किया है। इसके अलावा अन्य देशों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

Loading

About The Author


Spread the love