May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

वहीदा रहमान को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड

Spread the love

आलिया भट्ट और कृति सेनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और अल्लू अर्जुन को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को फिल्मों में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।

विज्ञान भवन में मंगलवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वहीदा रहमान के अलावा फिल्म पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी राष्ट्रपति ने प्रदान किया। फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट और कृति सेनन को गंगूबाई काठियावाड़ी और मिमी फिल्म के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया।

फिल्म मिमी के लिए अभिनेता पंकज त्रिपाठी को बेहतरीन सह अभिनेता का पुरस्कार भी दिया गया, वहीं अभिनेत्री पल्लवी जोशी को द कश्मीर फाइल्स के लिए सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार राष्ट्रपति ने प्रदान किया। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love