पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में बैकुंठ चतुदर्शी मेले का कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा के साथ शुभारंभ
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में बैकुंठ चतुदर्शी मेले का कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को शुभारंभ किया।
प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह को मेले का शुभारंभ करने के लिए आना था, लेकिन उन्होंने देहरादून स्थित राजभवन से ही मेले का वर्चुअल शुभारंभ किया। उधर, शनिवार शाम को ही कमलेश्वर महादेव मंदिर में खड़ दीया का आयोजन किया गया, जिसमें अब तक संतान प्राप्ति के लिए करीब सवा दो सौ से अधिक दंपत्तियों ने अपना पंजीकरण कराया।
उधर, मंदिर सूत्रों का कहना है कि अभी तक करीब 100 दंपत्ति मंदिर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही मंदिर में भीड़ भी जुटने लग गई है।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश