बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी (एसएपीटी इंडिया ), एनबीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीजीआई चंडीगढ़ के फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर अनिरुद्ध उनियाल ने प्रदेश में फिजियोथेरेपी कॉलेज खोलने और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने मुख्यमंत्री के कोआर्डिनेटर हरीश कोठारी को मांग पत्र सौंपते हुए तीन मुख्य मांगे स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए रखी, जिसमें नेशनल कमीशन फार एलाएड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल (एनसीएएचपी एक्ट 2021) का प्रदेश में क्रियान्वयन, फिजियोथेरेपी स्टेट काउंसिल का गठन और सरकारी फिजियोथेरेपी कॉलेज के निर्माण की मांग की।
उन्होंने प्रदेश में सोटो अंगदान के लिए संस्थान का गठन, जिससे प्रदेश को अंग प्रत्यारोपण के समय दूसरे प्रदेश पर निर्भर न रहना पड़े। इस मौके पर डॉ उनियाल ने बताया, रोजाना लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर बढ़ रहे हैं और प्रदेश को कुशल फिजियोथेरेपिस्ट की जरूरत है, जिसके लिए पसरकारी फिजियोथेरेपी कॉलेज और काउंसिल का होना जरूरी है। बताया, मिशन जीवन रेखा से एनबीएफ अंगदान के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन प्रदेश में सोटो की जरूरत है। बताया, सीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द सरकार इस कार्य को करने जा रही है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश