May 7, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सिराज का दम, श्रीलंका बे’दम, एशिया का बादशाह बना भारत

Spread the love

आठवीं बार एशिया कप क्रिकेट ट्रॉफी जीती, श्रीलंका को 10 विकेट से फाइनल में हराया

हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक ओवर में झटके चार विकेट, 21 रन देकर हासिल किए छह विकेट

बेबाक दुनिया डेस्क

नई दिल्ली। श्रीलंका में खेले गए एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को भारत के तेज गेंदबाज हैदराबाद के मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज नतमस्तक हो गए। भारत ने फाइनल 10 विकेट से जीतकर आठवीं बार एशिया कप अपनी झोली में डाला।

श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरा भारत 6.1 ओवर खेलकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। इससे पहले टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान दासुन सनाका ने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन उनका यह दांव भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदों के आगे उल्टा पड़ गया।

श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर खेलकर 50 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने सात ओवर गेंदबाजी कर श्रीलंका के छह विकेट अपनी झोली में डालें। सिराज ने एक ओवर में चार विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को सकते में डाल दिया। वहीं, सिराज का बखूबी साथ हार्दिक पांड्या ने दिया और उन्होंने तीन विकेट अपनी झोली में डाले।

जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (नाबाद 27) और ईशान किशन (नाबाद 23 रन) की बदौलत भारत ने फाइनल 10 विकेट से जीतकर एशिया कप पर आठवीं बार कब्जा जमाया। उधर, मैन ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज ने इनाम में मिली 5000 डॉलर की रकम को कोलंबो स्टेडियम के मैदान कर्मियों को देकर लोगों का दिल भी जीत लिया।

Loading

About The Author


Spread the love