प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत करते हुए कहा, योजना उम्मीद की नई किरण बनकर आई है
पीएम ने एशिया के सबसे बड़े कन्वेंशन केंद्र का भी किया उद्घाटन, 5400 करोड़ की लागत से बना है
बेबाक दुनिया डेस्क
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में रविवार को 13,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना का शुभारंभ करते हुए कहा, योजना उम्मीद की नई किरण बनकर आई है।
उन्होंने कहा, योजना के जरिए भारत के स्थानीय उत्पाद को वैश्विक बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई जाएगी। उन्होंने एशिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि का भी उद्घाटन किया और कहा, केंद्र के निर्माण में विश्वकर्मा भाइयों और बहनों का पूरा तप नजर आता है। मोदी ने यशोभूमि को दिल्ली मेट्रो से जोड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो की प्रस्तावित लाइन का भी उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लॉन्च करते हुए कहा, अपने हुनर और औजारों से परंपरागत रूप से कम करने वाले लाखों परिवारों के लिए योजना मील का पत्थर साबित होगी। कहा, जब आपको कोई बैंक गारंटी नहीं देता तो मोदी आपकी गारंटी देता है। कहा, पीएम विश्वकर्मा योजना के साथ ही देश को 5,400 करोड़ रुपये की लागत से बने यशोभूमि के रूप में शानदार अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में मिल गया है।
कहा, केंद्र के बनाने में जिस तरह से काम हुआ है, उसमें मेरे विश्वकर्मा भाई-बहनों की मेहनत का नजर आती है। कहा, हमारी सरकार विश्वकर्मा साथियों का सामर्थ्य और समृद्ध बढ़ाने के लिए सहयोगी बनकर सामने आई है। कहा, सरकार उत्पाद की मार्केटिंग भी करेगी। इस दौरान मोदी ने विश्वकर्मा लोगो, टैगलाइन सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि लॉन्च किया। इसके अलावा विश्वकर्मा प्रमाणपत्र भी बांटे।
कहा, हम आप लोगों में वह क्षमता लाना चाहते हैं कि बड़ी-बड़ी कंपनियां अपना उत्पाद बनाने के लिए आपके दरवाजे पर आएं। इस दौरान पीएम ने कामगारों से मुलाकात भी की।
कन्वेंशन सेंटर में कई प्रदर्शनी हाल और अन्य सुविधाएं
5,400 करोड़ रुपये से बनाए गए कन्वेंशन सेंटर में सभी सुविधाओं के साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी है। यह करीब 8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में बनाया गया है। यशोभूमि में एक मुख्य सभागार रूम सहित 15 सम्मेलन कक्ष और 13 बैठक कक्ष हैं। इसमें 11,000 मेहमान एक साथ कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकते हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश