May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम ने सिलक्यारा रेस्क्यू की राज्यपाल को दी जानकारी

Spread the love

बोले, छह इंच व्यास के पाइप को आर-पार कर इसी के जरिए भोजन एवं अन्य सामग्री पहुंचाई गई

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में भेंट कर सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए किए जा रहे रेस्क्यू कार्य की जानकारी दी।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री धामी से उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा के पास सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अभी तक किए गए और किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया, श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों सहित अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

धामी ने बताया, इन प्रयासों में सफलता भी मिल रही हैं। बताया, छह इंच व्यास के पाइप को सफलतापूर्वक मलबे के आरपार करने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री श्रमिकों तक पहुंचाई गई है। इस दौरान राज्यपाल ने श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कहा, विभिन्न चरणों में रेस्क्यू का काम चल रहा और सभी एजेंसियों के सहयोग और किए जा रहे प्रयासों में सफलता भी मिल रही है। राज्यपाल ने कहा, श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। राज्यपाल ने सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों के धैर्य और साहस की सराहना करते हुए सभी के सकुशल बाहर निकलने की कामना की।

Loading

About The Author


Spread the love