May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम : रेखा आर्या

Spread the love

पौड़ी जिले के कोटद्वार में मिनी कॉन्क्लेव का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में मिनी कॉन्क्लेव का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा, निवेशकों की सुविधा के लिए सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत एक ही खिड़की से निवेशकों के सभी काम होंगे।

इस दौरान कॉन्क्लेव में 80 कंपनियों ने 1400 करोड़ के निवेश पर एमओयू किए। कैबिनेट मंत्री ने कहा, निवेशकों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया में सरलीकरण, सुरक्षा के साथ अनुकूल वातावरण मुहैया कराया जा रहा है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उद्योग की स्थापना के नियमों को सरकार ने लचीला और सरल किया है।

कैबिनेट मंत्री ने निवेशकों को दिसंबर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वैश्विक इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर विधायक महंत दिलीप रावत, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, एसडीएम कोटद्वार सोहन सिंह, अध्यक्ष सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग सुनील गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, शैलेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

Loading

About The Author


Spread the love