May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

10 हजार करोड़ का निवेश…10 हजार को रोजगार : रामदेव

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। अब तक हमनें उत्तराखंड में बड़ा निवेश किया है और अभी पतंजलि 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। साथ ही 10 हजार लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया जाएगा।

उपरोक्त बात शुक्रवार को राजधानी के एफआरआई में शुरू हुए दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को संबोधित करते हुए पतंजलि योगपीठ के योग गुरु बाबा रामदेव ने कही। उन्होंने कहा, मैं सभी कॉरपोरेट घरानों से आह्वान करता हूं कि अपना एक कॉरपोरेट हाउस उत्तराखंड में भी खोल लें, इससे आपकी उम्र और बढ़ जाएगी। कहा, उत्तराखंड में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक अपार संभावनाएं हैं।

बाबा रामदेव ने देश के सभी उद्योग जगत से आह्वान किया कि अपने सीएसआर फंड से यहां स्कूल बनाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर मुखातिब होते हुए योग गुरु ने कहा, देहरादून के एयरपोर्ट को 24 घंटे के लिए खोल दिया जाए, जिससे उद्योगपतियों को और आसानी होगी।

आईटीसी उत्तराखंड में चार नए होटल खोलेगी

आईटीसी के प्रबंध निदेशक संजीव पुरी ने निवेशक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा, प्रदेश के हरिद्वार में मैनुफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स के अलावा हमारी तीन शाखाएं हैं। उन्होंने कहा, यहां के लिए हमारे अनुभव अच्छे रहे हैं। कहा, यहां पर हमारे अभी तक नौ होटल हैं अब हम चार नए होटल और बनाएंगे। कहा, हम अपने फूड प्रॉडक्ट चैन का और विस्तार करेंगे, साथ ही पेपर बोर्ड बिजनेस के क्षेत्र में उत्तराखंड में प्लांट लगाने जा रहे हैं। कहा, 4000 करोड़ की पल्प मिल यहां पर लगाएंगे।

Loading

About The Author


Spread the love