प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को आइटीबीपी की जौलिंगकांग पोस्ट भी जाएंगे
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा करीब-करीब तय हो गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मोदी 11 अक्तूबर को कुमाऊं मंडल के दौरे पर पिथौरागढ़ आएंगे।
मोदी पिथौरागढ़ दौरे के दौरान एक दिन का रात्रि प्रवास भी करेंगे। मोदी रात्रि विश्राम नारायण आश्रम में करेंगे और पिथौरागढ़ बाजार में एक जनसभा को 12 अक्तूबर को संबोधित करेंगे। इसी माह 24 अक्तूबर के आसपास गढ़वाल मंडल के दौरे पर बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शनों के लिए भी आ सकते हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ के अपने दौरे के दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की जौलिंगकांग पोस्ट भी जाएंगे और जवानों का मनोबल बढ़ाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस पोस्ट से दो किमी आगे आदि कैलाश के भी दर्शन करेंगे।
इसके अलावा सीमांत गांव के स्थानीय लोगों से भी प्रधानमंत्री मोदी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्तूबर को सेना के हेलिकॉप्टर से नैनीसैंडी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां सरकार के मुखिया समेत अन्य लोग उनकी अगवानी करेंगे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश