राज्य सरकार और जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी के बीच 15 हजार करोड़ का एमओयू किया गया
नई दिल्ली में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के रोड शॉ के दौरान सीएम की मौजूदगी में एमओयू
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। नवंबर में राज्य में होने वाले वैश्विक सम्मेलन से पूर्व नई दिल्ली में बुधवार को हुए रोड शो के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में 19,385 करोड़ रुपये के निवेश पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
राज्य सरकार और जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के बीच 15 हजार करोड़ रुपये का एमओयू किया गया। इसके तहत अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट के दो पंप स्टोरेज का विकास किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य में पंप स्टोरेज प्लांट, सीमेंट, स्पोर्टस ट्रेनिंग सेंटर, पेयजल, कुमाऊ के मंदिरों (मानसखंड मंदिर माला को सीएसआर के तहत ) पुनरुर्द्धार और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की।
समझौते के तहत जेएसडब्ल्यू एनर्जी 1500 मेगावाट क्षमता के अल्मोड़ा में दो स्व-पहचान वाली पंप स्टोरेज परियोजनाएं स्थापित करने की योजना पर कार्य करेगी, जिसे अगले 5-6 वर्षों में विकसित किया जाएगा। अल्मोड़ा के जोसकोटे गांव में साइट एक में यह योजना निचला बांध/जलाशय कोसी नदी से 8-10 किमी की दूरी पर प्रस्तावित है और अल्मोड़ा के कुरचौन गांव में साइट दो में ऊपरी जलाशय कोसी नदी से 16 किमी की दूरी पर प्रस्तावित है।
इस योजना से बड़ी आबादी को पेयजल की आपूर्ति तथा कृषि के लिए सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी | इसके साथ ही इस योजना से 1000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा यथार्थ हॉस्पिटल ने चिकित्सा, डीएस ग्रुप ने फूड प्रोसेसिंग, डिक्शन टेक्नोलॉजी ने इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, रेडिसन ग्रुप ने होटल, ओबराय समूह ने रिजॉर्ट, एसएमजी ने वेलनेस, कॉम्यूस्म, टीडब्लूआई और बीएसएस के साथ भी राज्य सरकार का ₹4385 करोड़ का समझौता ज्ञापन हुआ।
इससे प्रदेश में हजारों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। लंदन, बर्मिंघम और नई दिल्ली में हुए रोड शो में अब तक उत्तराखंड के लिए 40,000 करोड़ के निवेश पर करार हो चुका है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, रोड शो में निवेशकों के साथ हुआ करार निवेशक सम्मेलन की सफलता को पूरी तरीके से दर्शाता है।
कहा, राज्य सरकार के लिए मुख्य चिंता का विषय राज्य से हो रहा पलायन है। कहा, पलायन तभी रुकेगा, जब राज्य में निवेश आएगा और उद्योग लगेंगे। समझौता ज्ञापन के दौरान सचिव डॉ मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पांडेय, एमडी सिडकुल रोहित मीणा जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के निदेशक ज्ञान बद्र कुमार मौजूद रहे।


![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश