May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

2025 के अंत तक भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा : शाह

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह अमित शाह के देवभूमि आगमन पर जीटीसी हेलीपैड पर किया स्वागत

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। अगले दो साल यानी 2025 के समाप्त होते-होते भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने एक दशक में हर क्षेत्र में ऐसा विकास किया कि पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है।

उपरोक्त बात गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजधानी के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित दो दिवसीय धामी सरकार के वैश्विक निवेशक सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। कहा, डेस्टिनेशन उत्तराखंड समारोह नहीं, बल्कि कई चीजों की शुरुआत है। कहा, पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। कहा, 75 साल में एक बार भी इतनी बड़ी छलांग भारत के अर्थतंत्र ने कभी नहीं लगाई।

कहा, निवेश के लिए उत्तराखंड में ढेर सारी संभावनाएं हैं। उत्तराखंड देश की राजधानी दिल्ली के नजदीक है, साथ ही एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली की दूरी ढाई घंटे हो जाएगी। कहा, उत्तराखंड पूरे भारत में सबसे शांत और सुरक्षित प्रदेश है। यहां की कानून व्यवस्था देश के सबसे कम अपराध दर्ज करने वाले राज्यों में से एक है। इसके अलावा औद्योगिक संघर्ष भी जीरो है।

साथ ही यहां पर हड़ताल कम होने से मानव दिन की क्षति भी कम से कम है। शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया को टेरर फ्री दुनिया का नेतृत्व देने का काम कर रहे हैं। उनकी विजनरी लीडरशिप से आज भारत जलवायु परिवर्तन के आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। साथ ही मेक इन इंडिया के माध्यम से पूरी दुनिया की जीडीपी में जो सुस्ती है उसे गति देने का प्रयास किया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने अभी हाल ही में आयोजित जी 20 सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा, देश के 60 स्थानों में विदेशी मेहमानों को पहुंचाकर उन्हें भारत से परिचय कराने का काम किया गया है। दिल्ली घोषणापत्र भारत के परचम को आसमान पर ले जाना है, जो कई दशकों तक लोगों द्वारा याद किया जाएगा।

शाह ने ऑपरेशन सिलक्यारा के दौरान सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल निकाल लाने का श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देते हुए कहा, मुख्यमंत्री के नेतृत्व के प्रयास ने ही 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला। वैश्विक निवेशक सम्मेलन का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, मुख्यमंत्री धामी ने जब उनसे निवेशक सम्मेलन में दो लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव के लक्ष्य की बात कही थी, तो मुझे संदेह हुआ था, लेकिन आज 3:50 लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं।

शाह ने इसके लिए मुख्यमंत्री धामी को बधाई दी। शुक्रवार को जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि, 21वीं सदी उत्तराखंड का होगा, उसी तरह गृहमंत्री अमित शाह ने भी दोहराया कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। कहा, मोदी का भरोसा है जो हर उत्तराखंडवासियों की थाती है। कहा, अटल जी ने उत्तराखंड की रचना की, मोदी इसे संवार रहे हैं।

उधर, इसके पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड सरकार आगमन पर जीटीसी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया।

Loading

About The Author


Spread the love