May 9, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

25 हजार का इनामी पुष्पांजलि का निदेशक नैनीताल से गिरफ्तार

Spread the love

राजपाल वालिया की पत्नी शैफाली वालिया को पहले ही ईडी मेरठ से गिरफ्तार कर चुकी है

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली पुष्पांजलि रियलम्स प्राइवेट लिमिटेड के 25 हजार के इनामी निदेशक राजपाल वालिया को एसटीएफ देहरादून ने नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में ईडी ने पिछले शनिवार को मेरठ से वालिया की पत्नी शैफाली वालिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार राजपाल वालिया पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मामले में मुख्य आरोपी दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल अभी फरार हैं। गौरतलब हो कि वर्ष 2020 में देहरादून और मुजफ्फरनगर के लोगों ने पुष्पांजलि पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।

पुलिस ने राजधानी के डालनवाला थाने में पुष्पांजलि के मालिक दीपक मित्तल, राखी मित्तल, निदेशक राजपाल वालिया आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद कई और शिकायतें पुलिस के पास आईं। इनमें राजपुर और डालनवाला थाने में 9 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए। जिस समय मुकदमे दर्ज हुए उस समय मित्तल विदेश में था और उसने वापस आकर निवेशकों की रकम लौटाने का वादा किया था, लेकिन जब आया तब कोर्ट का स्टे ऑर्डर था।

पुलिस ने दीपक मित्तल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तो वह फिर लापता हो गया है। दीपक और राखी मित्तल में 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। एसएसपी एसटीएफ देहरादून आयुष अग्रवाल ने बताया, राजपाल वालिया को नैनीताल से बीती रात गिरफ्तार किया गया है।

Loading

About The Author


Spread the love