अभी तक मांगों पर कोई कार्यवाही न होने के विरोध सीएम आवास करेंगी कूच
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड ने अभी तक अपनी समस्याओं का निस्तारण नहीं होने के विरोध में 25 सितंबर को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का एलान किया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने आरोप लगाया, प्रदेश स्तरीय बैठक में पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर विभागीय मंत्री और अधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन अभी तक किसी भी समस्या का निदान नहीं हो पाया है। बताया, इसके विरोध में 25 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। आरोप लगाया, निदेशालय द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्म खाने के संबध में जो आदेश प्राप्त हुआ, उसमे धनराशि घटाकर सात रुपये कर दिया गया है।
कहा, इतनी महंगाई के चलते इस धनराशि में तय मात्रा और तय आहार बनाना संभव नहीं है, साथ ही कई जगह ईंधन की व्यवस्था भी नहीं है। कहा,आंगनबाड़ी केंद्र का मेन्यू फाइव स्टार होटल जैसा है, जबकि कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री इतनी सक्षम नहीं है कि वह इस व्यवस्था को चला पाए। रेखा नेगी ने इस मेन्यू में बदलाव करने की मांग की है।
कहा, प्रत्येक ब्लॉक से लिखित पत्र संगठन को प्राप्त हुआ, जिसमें सभी आंगनबाड़ी द्वारा इस शासनादेश का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने तीन से छह वर्ष के बच्चों को 10 रुपये प्रति लाभार्थी देने, केंद्रों में गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने, टीएचआर में जो राशन दिया जा रहा, उसे केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था करने या कार्यकर्ती को ढुलान भाड़ा देने की मांग की।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 18,000 मानदेय करने और हर साल वरिष्ठता पर मानदेय बढ़ोतरी एवं पदोन्नति करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पदोन्नति के लिए उसी केंद्र की सहायिका को प्रथम वरीयता देने, विभागीय आदेश के अनुसार आंगनबड़ी केंद्रों को नजदीकी स्कूलों में शिफ्ट तो किया जा रहा, लेकिन जहां पर प्राथमिक स्कूल दूर हो, वहां आंगनबाड़ी केंद्रों को किस जगह संचालित किया जाएगा, बताया जाय।
रेखा ने आरोप लगाया, विभाग द्वारा सालों तक किराया न देने से कोई भी मकान मालिक अपना भवन किराये पर नहीं देता है, जिससे मजबूरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को अपने निजी घर पर ही केंद्र संचालित करना पड़ता है, लेकिन विभाग ने आदेश जारी कर ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।
उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग करते हुए मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सुपरवाइजर पदों पर पदोन्नति होने में बहुत विलंब हो चुका है, कुछ बहनें तो रिटायर भी हो चुकी हैं, इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुपरवाइजर में पदोन्नति शीघ्र की जाए।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश