May 25, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

300 करोड़ से अंबुजा सीमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी : प्रणव अडानी

Spread the love

कहा, कुमाऊं में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के लिए 800 करोड़ रुपये अडानी समूह खर्च करेगा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। अडानी एंटरप्राइज के निदेशक प्रणव अडानी ने निवेशक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, उत्तराखंड की भूमि लैंड ऑफ गॉड है। पिछले पांच साल में राज्य में निवेश को लेकर अप्रत्याशित बदलाव हुए हैं।

कहा, अडानी समूह सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन और सीमेंट फैक्ट्री के क्षेत्र में उत्तराखंड में पहले से मौजूद है। कहा, अंबुजा सीमेंट के रुड़की प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए समूह 300 करोड़ रूपये का निवेश करेगी। इसके अलावा कुमाऊं में 800 करोड़ रुपये का निवेश स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के लिए समूह करेगा।

इसके अलावा उत्तराखंड के पंतनगर में 1000 एकड़ भूमि पर एयरोसिटी का निर्माण किया जाएगा। कहा, अडानी ग्रुप उत्तराखंड में निवेश के लिए उत्साहित है। कहा, समूह उत्तराखंड में नेचुरल गैस मुहैया करा रहा है। इसके अलावा पूरे राज्य में सीएनजी वाली 200 बसें समूह चलाएगा। साथ ही 1700 करोड़ रुपये अंबुजा सीमेंट ब्रांड के विस्तार में खर्च किए जाएंगे।

जिंदल समूह 1500-1500 मेगावाट के दो पंप स्टोरेज प्लांट लगाएगा

जिंदल समूह के प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जिन्होंने देश की काया पलट कर रख दी है। देश की जीडीपी चार ट्रिलियन से भी ज्यादा तेजी से ऊपर जा रही है। कहा, हम तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। कहा, हमारी कंपनी उत्तराखंड में 5-6 साल में 1500-1500 मेगावाट के दो पंप स्टोरेज प्लांट लगाएगी। कहा, इस कार्य में 15 हजार करोड़ से ऊपर का खर्च आएगा और हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। कहा, हमने इसी साल प्लास्टिक वेस्ट के लिए केदारनाथ में क्लीन केदारनाथ प्रोजेक्ट शुरू किया है। जो तीर्थयात्री प्लास्टिक बोतल वेंडिंग मशीन में देंगे, उन्हें 10 रुपये मिलेंगे। कहा, केदारनाथ में इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद हम अन्य धार्मिक स्थलों पर भी इसे शुरू करेंगे।

Loading

About The Author


Spread the love