April 22, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

50 रुपये के लिए युवक का चाकू से गला रेता

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में 50 रुपये के विवाद में शुक्रवार को कबाड़ के गोदाम में काम करने वाले युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

गंगनहर पुलिस के अनुसार, मूलरूप से असम निवासी जाकिर (45) करीब 12 साल से रुड़की के गांव इब्राहिमपुर के पास झुग्गी झोपड़ी में परिवार के साथ रह रहा था। जाकिर और उसका पूरा परिवार कबाड़ बीनने का काम करता है। जाकिर ने झुग्गी झोपड़ी के पास ही बने कबाड़ के गोदाम में मजदूरी करने वाले राजेंद्र से 50 रुपये उधार लिए थे।

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस बीच राजेंद्र ने जाकिर के गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र कहां का रहने वाला है, किसी को पता नहीं है। बताया, आरोपी की तलाश की जा रही है।

Loading

About The Author


Spread the love