देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में आकाश, अनंत और ईशा अंबानी निदेशक मंडल में शामिल
बेबाक दुनिया डेस्क/एजेंसी
नई दिल्ली। अब रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की कमान युवा पीढ़ी के हाथ में होगी और इनके नेतृत्व में ही 16.52 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी आगे बढ़ेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड मंडल ने कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी के दोनों बेटों आकाश और अनंत के साथ बेटी ईशा अंबानी को भी निदेशक मंडल में शामिल कर लिया है। बोर्ड की बैठक में इस फैसले पर मुहर भी लगा दी गई है।
इसके अलावा कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी अगले पांच साल तक रिलायंस समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी बने रहेंगे। इस फैसले पर भी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक मंडल ने मुहर लगा दी। इसके अलावा बोर्ड की बैठक में नए गैर कार्यकारी निदेशक बनाने की भी मंजूरी प्रदान की गई।
उधर, कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के निदेशक मंडल से इस्तीफा देने के बाद भी वह रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष बनी रहेगी और निदेशक मंडल की बैठकों में भी हिस्सा लेती रहेंगी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश